CGSWAN(State Wide Area Network)

Photo Gallery

छत्तीसगढ़ स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क
राज्य का डिजिटल हाईवे
 
ई-गवर्नेंस परियोजनाओं की प्रदायगी में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।  इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुये राज्य ने अपना डिजिटल हाईवे तैयार कर लिया है।  इस नेटवर्क के माध्यम से शासन के दृष्टीकोण के अनुरूप चहुँमुखी विकास के लिए इस अधोसंरचना का विकास किया गया है।  भारत सरकार ने इस परियोजना के लिए छत्तीसगढ़ इंफोटेक एवं बायोटेक प्रमोशन सोसायटी, चिप्स को नोडल एजेन्सी नियुक्त किया है।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 6 अप्रेल 2010 को इस योजना का लोकार्पण किया।
 
राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी नीति में यह लक्ष्य  रखा गया है कि सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के लाभ प्रदेश के अंतिम पंक्ति-अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जायेगा।  यह परियोजना इस लक्ष्य  की प्राप्ति में मील का पत्थर साबित होगा।  इस नेटवर्क द्वारा शासकीय योजनाओं, जानकारियों तथा सेवाओं को नागरिकों तक सरलतापूर्वक पहुँचाये जाने के कार्य में स्वान सबसे प्रमुख माध्यम है।
 
उद्देश्य :-
 
(1) स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क परियोजना का प्रमुख उद्देश्य स्वयं का नेटवर्क तैयार करना है जिसका उपयोग कर राज्य के ग्रामीण जनता को वैश्विक स्तर का ज्ञान प्राप्त हो सके।
(2) एक ही नेटवर्क से राज्य के समस्त शासकीय कार्यालयों को जोड़ा जाये।
(3) शासकीय एवं नागरिक सेवाओं को इस नेटवर्क के माध्यम से प्रदान करना।
(4) राज्य के सभी कार्यालयों में इंटरनेट की सुविधा प्रदान करना तथा शासन के कर्मियों को ई-मेल की सुविधा देना।
(5) विकासखण्ड स्तर तक कनेक्टिविटी प्रदान करना।
(6) शासन द्वारा संचालित विभिन्न ई-शासन योजनाओं तथा वेबपोर्टल को इस नेटवर्क द्वारा संचालित करना।
(7) शासकीय कर्मियों के आवागमन में कमी लाना, अनावश्यक पत्राचार, डाक व्यय, कोरियर व्यय, टेलीफोन व्यय में कमी लाना।
(8) शासन के कर्मियों के मध्य सूचनाओं का सुरक्शित रूप से आदान प्रदान करना।
(9) शासन के समस्त प्रशासकीय कार्यों हेतु सुदृढ़ सूचना तंत्र की स्थापना करना।
(10) सभी के लिए विडियो कांन्फ्रेसिंग सुविधा उपलब्ध कराना।
 
विशेषताएँ:-
 
(1) छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहाँ अत्याधुनिक तकनीक का स्टेट नेटवर्क सेंटर बनाया गया है जिसमें सैटेलाईट हब स्टेशन, राऊटर, स्विचेस, सर्वर, नई तकनीक के कम्प्यूटर उपकरण तथा साफ्टवेयर का उपयोग किया है।
 
(2) छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने उर्ध्दवाधर तथा क्शैतिज दोनों तरह से कनेक्टिीविटी इस नेटवर्क द्वारा दी है। कुल 3500 से अधिक शासकीय कार्यालयों को इस नेटवर्क से जोड़ा गया है।
 
(3) यह हाइब्रिड नेटवर्क है जिसके द्वारा लीज्ड लाईन, वॉयमैक्स एवं वी-सेट तीनों तरीकों से कनेक्टिीविटी दी जा रही है।
 
(4) वॉय मैक्स तकनीक का उपयोग इस परियोजना में शासकीय कार्यालयों को वायरलेस के माध्यम से जोड़ने में किया जा रहा है।
 
(5) राज्य में इंटरनेट फोन के माध्यम से लगभग 3500 स्थानों से संचार सेवाएं प्रदान की जा रही है।
 
(6) राज्य में प्रत्येक छ: गाँवों के मध्य एक ग्रामीण चॉइस केन्द्र खोले जा रहे हैं।  ऐसे ग्रामीण चॉइस केन्द्र जहाँ टेलिकॉम आपरेटरों द्वारा कनेक्टिीविटी दी जाना संभव नहीं है वहाँ इस नेटवर्क से कनेक्टिविटी दी जायेगी।
 
(7) आपदा प्रबंधन के लिए भी इस नेटवर्क का उपयोग किया जायेगा।
(8) रायपुर में राज्य स्तरीय नेटवर्क केन्द्र तथा सहायता केन्द्र की स्थापना की गयी है जो कि 24x7 अवधि में कार्यों की समीक्शा तथा समस्याओं की निराकरण करेगा।
 
स्वॉन परियोजना पर किया गया कार्य:-
 
यह केन्द्र तथा राज्य की संयुक्त परियोजना है जिसे छत्तीसगढ़ स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क के नाम से जाना जाता है। छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य है जिसने इस योजना के लिए केन्द्र सरकार से प्राप्त अनुदान राशि से ज्यादा राशि खर्च कर योजना का क्रियान्वयन किया है। देश के अधिकतर राज्यों ने केन्द्र सरकार से प्राप्त अनुदान पर ही इस योजना पर कार्य किया है।  छत्तीसगढ़ भारत का पहला राज्य है जिसने इस योजना के तहत् क्शैतिज एवं उध्दार्वाधर दोनों तरह की कनेक्टिीविटी प्रदान किया है। इस नेटवर्क से राज्य का डिजिटल हाईवे तैयार हो चुका है जिसका उपयोग राज्य के समस्त प्रमुख योजनाओं के संचालन, वेबसाईट संधारण, आई.पी.फोन, इंटरनेट, ई-मेल आदि अनेक सेवाओं पर पूर्ण सुरक्शित रूप में किया जा रहा है। इससे शासकीय बहुमूल्य समय, धन की बचत हो रही है।
 
इस योजना के अन्तर्गत 18 जिला मुख्यालयों को आर.डी.ए.बिल्डिंग रायपुर स्थित स्टेट डाटा सेन्टर से जोड़ा जा चुका है। इसी तरह वर्टिकल कनेक्टिीविटी द्वारा राज्य के 133 विकासखण्डों में से 116 ब्लॉक वाई मैक्स तथा 15 ब्लॉक V-सेट के माध्यम से जोड़े जा चुके हैं।  होरिजेंटल कनेक्टिीविटी के द्वारा राज्य के समस्त शासकीय कार्यालयों को जोड़ा जा रहा है। इसके अन्तर्गत वाई-मैक्स, V-सेट, लीज्ड लाईन तीनों तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।  अभी तक वाई मैक्स से 1800, V-सेट से 77 तथा लीज्ड लाईन द्वारा 6 कार्यालयों को जोड़ा जा चुका है।
 
उपलब्धियाँ:-
 
(1) छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने इस योजना के तहत हारिजेंटल तथा वर्टिकल दोनों तरह से कनेक्टिविटी प्रदान की है।
 
(2) छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जिसका योगदान केन्द्र से प्राप्त अनुदान से अधिक है तथा दो तरह की कनेक्टिविटी है।  शासकीय कार्यालयों को आपस में जोड़ने वाला छत्तीसगढ़ एक मात्र राज्य है।
 
(3) सूचना, संचार क्रांति के माध्यम नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ का डिजिटल हाईवे तैयार हो गया है।  इस हाईवे के उपयोग से शासन  की योजनाएँ, प्रमाण-पत्र, सेवाओं तथा जानकारियॉ सरलतापूर्वक नागरिकों के लिए उपलब्ध होंगे। इन समस्त कार्यों के लिए यह नेटवर्क प्राण सेतु का कार्य करेगा।
 
''छ.ग. स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क द्वारा कनेक्टिविटी 
वर्टिकल कनेक्टिविटी लक्ष्य 
कनेक्टिविटी 
(लक्ष्य  प्राप्ति)
जिला मुख्यालय (DHQ)
18 18
विकासखण्ड मुख्यालय
 
      (i)  वाई मैक्स द्वारा
      (ii) V-सेट द्वारा 
          कुल 
 
115
 15
133
 
113
 15
131

 

हारिजेन्टल कनेक्टिविटी 
(शासकीय कार्यालयों में)
लक्ष्य 
कनेक्टिविटी 
(लक्ष्य  प्राप्ति)    
जिला मुख्यालय (DHQ)
18 18
(i)  वाई मैक्स 
3000 2154
(ii)  V-सेट
 
77 77
(iii) लीज्ड लाईन
500 50