श्री अमन सिंह
श्री अमन सिंह

सचिव मुख्यमंत्री, ऊर्जा तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग
भारतीय राजस्व सेवा से संबंधित श्री अमन सिंह इंजिनियरिंग स्नातक हैं। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर सेंट्रल एक्साईज, ऐयर कारगो काम्प्लेक्स, कस्टम तथा स्पेशल इकानोमिक जोन (SEZ) नोयडा आदि विभागों में अपनी सेवाएं प्रदान की है। राजस्व विभाग की ओर से कार्य करते हुये उन्होंने ''कस्टम गेटवे परियोजना'' पर कार्य किया जो कि एकीकृत टैक्स प्रणाली को स्थापित करने में मील का पत्थर साबित हुई है।
वर्तमान में वे सचिव मुख्यमंत्री, ऊर्जा तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के पद पर कार्य कर रहे हैं। श्री सिंह ने छत्तीसगढ़ में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अनेक वृहद् परियोजनाएँ यथा ई-प्रोक्योरमेंट, स्वान, डिजिटल सचिवालय तथा ई-क्लासरूम जैसी योजनाओं के अलावा अन्य सूचना प्रौद्योगिकी परियोजनाएं जैसे चॉइस, भौगोलिक सूचना प्रणाली परियोजनाओं के क्रियान्वयन में नेतृत्व किया है। राज्य में जैव प्रौद्योगिकी परियोजनाओं का भी वे नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें वर्ष 2007 में विश्व प्रसिध्द पत्रिका डाटा क्वेस्ट द्वारा ई-गवर्नेंस चैम्पियन अवार्ड भी प्रदान किया गया है।
